Showing posts with label Political New. Show all posts
Showing posts with label Political New. Show all posts

धोनी की प्रशंसा में पीएम मोदी ने लिखी चिट्ठी धोनी में झलकती है नए भारत की रूह है

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद उनके लिए एक चिट्ठी लिखी है इसमें उन्होंने धोनी के खेल की जमकर सराहना की है

 भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है धोनी के संन्यास की खबर सुनकर सभी लोग चौक गए धोनी के प्रशंसक धोने के शानदार खेल को याद कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी धोनी के खेल की सराहना की है और उन्हें नए भारत के युवाओं की असली प्रेरणा बताया पीएम मोदी के द्वारा सराहना भरी चिट्ठी पाने के बाद धोनी गदगद हो गए उन्होंने प्रधानमंत्री को इसके लिए धन्यवाद दिया और पूरी चिट्ठी ट्वीट की|

 पीएम मोदी धोनी नए भारत की रूह है

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चिट्ठी में दौड़ने के लिए लिखा है कि आप में नए भारत  की रूह झलकती है या युवाओं के किस्मत उनके परिवार का नाम तय नहीं करता है बल्कि वह अपना खुद का मुकाम और नाम हासिल करते हैं 15 अगस्त 2020 को आपने सादगी भरे अंदाज में एक छोटा वीडियो शेयर किया जो पूरे देश में एक लंबी और बड़ी भैंस के लिए काफी था आप ने सन्यास की घोषणा करके अपने फैंस को चौंका दिया

 धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान पीएम मोदी

 पीएम मोदी ने लिखा है कि उनके करियर को आंकने का एक तरीका आंकड़ों के चश्मे से देखने का है धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे कामयाब कप्तानों में से जाने जाते हैं भारत को दुनिया में टॉप टीम बनाने में धोनी का अहम रोल रहा है क्रिकेट इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी का नाम दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में बेस्ट कप्तानों में और बेशक बेस्ट क्रिकेट की पर्स में लिखा जाएगा

 सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है धोनी का जीवन पीएम मोदी

 पीएम मोदी ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि दोनों की तरक्की और उसके बाद के जीवन में उन करोड़ों नौजवानों को प्रेरणा दी तो महंगे स्कूलों कॉलेजों में नहीं जा पाए और न ही वे किसी नामी गिरामी परिवार से आते हैं लेकिन उसके पास खुद को सबसे उंचे स्तर पर स्थापित करने की क्षमता है

 पीएम मोदी ने कहा कि धोनी एक छोटे शहर से उठकर नेशनल लेवल पर छा गए धौनी ने अपने लिए नाम बनाया और सबसे अहम यह है कि देश का गौरव बढ़ाया उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि मुश्किल हालात में आप निर्भरता और मैच को पूरा करने का आपका स्टाइल खासतौर पर 2011 वर्ल्ड कप फाइनल कई पीढ़ियों तक लोगों को याद रहेगा

जाने आज लालकिले से पाक-चीन पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी,आंख उठाई, तो दिया जाएगा माकूल जवाब

‘

 जाने आज लालकिले से पाक-चीन पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी,आंख उठाई, तो दिया जाएगा माकूल जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को संबोधित किया और लाल किले पर तिरंगा लहराया है। मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए सीमा से लेकर हेल्थ सेक्टर से जुड़ी कई घोषणाएं की हैं। अपने संबोधन में मोदी जी ने देश के लोगों से कहा कि हमारे देश के Veer javan क्या कर सकते हैं, लद्दाख में दुनिया ने देख लिया है।

चीन पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

भारत और चीन के बीच हुए सीमा विवाद पर मोदी ने लाल किले से कहा कि LOC से लेकर एलएसी तक, जिस देश ने भी आंख उठाई, भारत के जवानों ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। अपने इस बयान के जरिए मोदी ने चीन और पाकिस्तान देश को कड़ा संदेश पहुंचाया है।

भारत ने बनाई विश्व अपनी पहचान

संयुक्‍त राष्‍ट्र में इस साल भारत फिर से अस्थायी सदस्य बना है। इस पर पीएम मोदी ने आज कहा कि  ‘192 सदस्यों में से 184 सदस्यों  ने भारत को संयुक्‍त राष्‍ट्र में अस्थायी सदस्यता के लिए समर्थन दिया था। विश्व में कैसे हमने पहुंच बढ़ाई है, ये उसका उदाहरण है। ये तभी होता है जब भारत सशक्त हो। जब भारत सुरक्षित हो।

पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारे पड़ोसी देशों के साथ, चाहे वो हमसे जमीन से जुड़े हों या समंदर से, अपने संबंधों को हम सुरक्षा, विकास और विश्वास की साझेदारी के साथ जोड़ रहे हैं। जहां रिश्तों में समरसता होती है, मेल जोल रहता है।


Special training will be given to NCC Cadets

मोदी ने कहा कि NCC का विस्तार देश के 173 सीमा और तटीय जिले तक सुनिश्चित किया जाएगा और इस अभियान को पूरा करने के लिए 1 lakh नए NCC Cadets को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसमें एक तिहाई बेटियां होंगी और उन्हें भी ये स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी।

जोड़ी जाएगी ऑप्टिकल फाइबर केबल

मोदी जी ने अपने भाषण के दौरान बताया कि अगले 1000 दिन में, लक्षद्वीप को भी सबमरीन
optical Fibre केबल से जोड़ दिया जाएगा। हमारे देश में 1300 से ज्यादा द्वीप हैं। इनमें से कुछ चुनिंदा द्वीप की भौगोलिक स्थिति और देश के विकास में उनके महत्व को ध्यान में रखते हुए, नई विकास योजनाएं शुरू करने पर काम चल रहा है।

किया नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन (National Digital Health Mission) का भी ऐलान किया है। नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत हर भारतीय को एक यूनिक आइडेंटिटी नंबर (Unique Identity Number) दिया जाएगा। जिसमें उनकी सेहत की हर जानकारी होगी। इस हेल्थ कार्ड में पूरा मेडिकल रिकॉर्ड, दवाओं से लेकर जांच रिपोर्ट होगी। इस मिशन पर मोदी ने कहा कि नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन, भारत के हेल्थ सेक्टर में नई क्रांति लेकर आएगा।

गौरतलब है कि आज हमारा देश 74 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और आज लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को संबोधित किया है। कोरोना वायरस के कारण इस बार लाल किले पर बेहद ही कम लोगों को बुलाया गया था। साथ में ही इस कार्यक्रम के दौरान समाजिक दूरी का भी ख्याल रखा गया था।



E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Latest News & Job. WP themonic converted by Bloggertheme9. Published By Gooyaabi Templates | Powered By Blogger
TOP