24 साल बाद ऐसा योग - इस समय चाँद दिखा तो पति होंगे खुसनसीब

By vicky  |  November 24, 2019 No comments

24 साल बाद पूर्ण राजयोग

चंद्रमा और बृहस्पति का दृष्टि संबंध होने से गजकेसरी राजयोग बन रहा है। ग्रहों की ऐसी स्थिति पिछले साल भी बनी थी, लेकिन बुध और केतु के कारण चंद्रमा के पीड़ित होने से राजयोग भंग हो गया था, लेकिन इस साल ऐसा नहीं है। बृहस्पति के अलावा चंद्रमा पर किसी भी अन्य ग्रह की दृष्टि नहीं पड़ने से पूर्ण राजयोग बन रहा है। इससे पहले 12 अक्टूबर 1995 को करवा चौथ पर पूर्ण राजयोग बना था। वहीं बृहस्पति और चंद्रमा का दृष्टि संबंध 2007 में भी बना था, लेकिन शनि की वक्र दृष्टि के कारण चंद्रमा के पीड़ित होने से राजयोग भंग हो गया था।

व्रत का विशेष लाभ

शुभ ग्रह-योग में की गई पूजा से विशेष फल प्राप्त होता है। गुरुवार होने से इस व्रत का फल और बढ़ जाएगा। इसके प्रभाव से पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा। राजयोग में पूजा करने से महिलाओं को व्रत का पूरा फल मिलेगा। इस योग के प्रभाव से अखंड सौभाग्य के साथ ही समृद्धि भी प्राप्त होगी। इस व्रत को करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिवार में सुख भी बढ़ेगा।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त

शाम 05:55 से 07:15 तक
शाम 07: 35 से रात 08:50 तक

करवा चौथ पर चन्द्रोदय का समय

रात 08:50 (इस समय तक देश में हर जगह चंद्रमा के दर्शन हो जाएंगे)
24 साल बाद ऐसा योग - इस समय चाँद दिखा तो पति होंगे खुसनसीब

चाैथ माता और चंद्रमा की पूजा विधि

• सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद पति की लंबी आयु, बेहतर स्वास्थ्य व अखंड सौभाग्य के लिए संकल्प लें। इस दिन अपनी शक्ति के अनुसार निराहार (बिना कुछ खाए-पिए) रहें। संभव न हो तो थोड़ा बहुत फलाहार किया जा सकता है।
• शाम को जहां पूजा करनी है, वहां एक लाल कपड़ा बिछाकर उस पर भगवान शिव-पार्वती, स्वामी कार्तिकेय और भगवान श्रीगणेश की स्थापना करें। चौथ माता की फोटो लगाएं और पूजा के स्थान पर मिट्टी का करवा भी रखें।
• करवे में थोड़ा सा पानी भरें और दीपक से ढंककर एक रुपए का सिक्का रखें। इसके ऊपर लाल कपड़ा रखें। पूजा सामग्री से सभी देवताओं की पूजा करें। लड्डुओं का भोग लगाएं और आरती करें।
• जब चंद्र उदय हो जाए तो चंद्रमा की पूजा करें। चंद्रमा को जल चढ़ाएं यानी अर्घ्य दें। फिर चंदन, अक्षत, अबीर, गुलाल, फूल और अन्य पूजन सामग्री भी चढ़ाएं।
• इसके बाद अपने पति के चरण छुएं। उनके मस्तक पर तिलक लगाएं। पति की माता (यानी अपनी सासू मां) को अपना करवा भेंट कर आशीर्वाद लें।
• अगर सास न हो तो अपने से उम्र में बड़ी या मां समान परिवार की किसी अन्य सुहागिन महिला को करवा भेंट करें। इसके बाद परिवार के साथ भोजन करें।
• करवा चौथ पर पूजन की ये सामान्य विधि है। अपने-अपने रीति-रिवाजों और क्षेत्रों के हिसाब से भी पूजा की जा सकती है।

Author: vicky

Hello, I am Author, decode to know more: In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. In commodo magna nisl, ac porta turpis blandit quis. Lorem ipsum dolor sit amet.

0 Comments:

E-mail Newsletter

Sign up now to receive breaking news and to hear what's new with us.

Recent Articles

© 2014 Latest News & Job. WP themonic converted by Bloggertheme9. Published By Gooyaabi Templates | Powered By Blogger
TOP